जानें सर्दी में सेब खाने के ये बड़े फायदों के बारे में

सेब रसदार, क्रंची और स्वादिष्ट फलों में से एक है, जो कई सारे विटामिन्स, खनिज पदार्थ और फाइबर से भरपूर होते हैं। सेब का सेवन आपकी सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाता है। आपने कई बार सुना भी होगा कि ‘हर दिन अगर एक सेब खाएंगे, तो डॉक्टर से दूर रहेंगे’, जो हर तरह से सच भी है, क्योंकि सेब हमारी इम्यूनिटी को मज़बूत बनाता है।

सेब न सिर्फ खाने में मज़ेदार होते हैं, बल्ति इसमें डाइट्री फाइबर पेक्टीन की मात्रा भी काफी हाई होती है। पेक्टीन हमारे मेटाबॉलिज़्म को बढ़ावा देने में मदद करता है, दिल की सेहत को बनाए रखता है और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखता है। वहीं, सर्दी के मौसम में सेब खाने के खास फायदे भी हैं। इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमज़ोर पड़ जाती है, जिसे इन्फेक्शन्स का शिकार होना आसान हो जाता है।

आइए जानें कि सर्दी के मौसम में सेब खाने के क्या फायदे होते हैं:

दिल के दौरे का जोखिम कम होता है

ठंडा मौसम रक्त वाहिकाओं के सिकुड़ने का कारण बनता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और साथ ही बढ़ता ह दिल के दौरे और स्ट्रोक का ख़तरा। दिल की बीमारी के कारण सीने में दर्द भी सर्दी के मौसम में बढ़ सकता है। ऐसे में सेब में मौजूद सॉल्यूबल फाइबर आपकी मदद कर सकते हैं। फाइबर ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठंड के मौसम में हम एक्टिव नहीं होते और दिल को खुश करने के लिए खाते हैं, जिससे वज़न के साथ कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर 2-3 सेब खाए जाएं तो कोलेस्ट्रॉल का स्तर 5-13 फीसद तक कम हो जाता है। ऐसी कई स्टडीज़ की गईं जिसमें देखा गया कि सेब का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल 7 फीसदी कम हो जाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल 12 प्रतिशत बढ़ जाता है।

ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखता है

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गर्मी के मौसम की तुलना डायबिटिक लोग ठंड के मौसम में हाई ब्लड शुगर के स्तर से जूझते हैं। इसलिए, मौसम में बदलाव होते ही उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। सेब का रोज़ाना सेवन इंसुलिन रेसिस्टेंस को कम करने की क्षमता रखता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर कम होने लगता है।

पाचन बेहतर होता है

सर्दी के मौसम में हम अक्सर हेवी खाना खा लेते हैं, जिसे पचाने के लिए हमारे पेट को काफी मेहनत करनी पड़ती है। सेब में मौजूद पेक्टीन पाचन के लिए बेहतरीन होता है और कब्ज़ में भी आराम पहुंचाता है। सेब मैलिक एसिड से भरपूर होते हैं, जो पाचन को अच्छा बनाए रखते हैं।

वज़न घटाने में मिलती है मदद

सर्दी के मौसम में, हम कैलोरी से भरपूर खाना खा लेते हैं, जिससे वज़न बढ़ना मुमकिन है। साथ ही हमारी एक्टिविटी लेवल, आलस और मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव भी वजन बढ़ने की वजह बनते हैं। अगर आप सर्दी में भी वज़न को मेनटेन रखना चाहते हैं, तो सेब ज़रूर खाएं। यह फल न सिर्फ कैलोरी में कम होता है, बल्कि फाइबर का भी उच्च स्त्रोत है, जो सूजन से बचाकर आंत की सेहत को अच्छा रखते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker