UP By Poll Results : मैनपुरी,रामपुर और खतौली में SP-RLD की बढ़़त

मैनपुरी लोकसभा और खतौली और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना गुरुवार की सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। शुरुआती रूझान में मैनपुरी से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव बढ़त बनाए हुए है।

लाइव अपडेट्स-

-डिंपल यादव बीजेपी के रघुराज शाक्य से 50 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

रामपुर में वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सपा प्रत्याशी आसीम रजा 3040 वोटों के साथ आगे हैं। वहीं बीजेपी के आकाश सक्सेना 1680 वोटों के साथ पीछे रह गए हैं। दोनों के बीच 1360 वोटों का अंतर बताया जा रहा है।

-खतौली उपचुनाव में दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा की राजकुमारी को 3858 वोट मिले हैं जबकि रालोद प्रत्याशी को मदन भैया को 7888 वोट मिले हैं।

हमीरपुर : बेतवा घाट मोहल्ले में बोरी में मिला युवक का शव, पुलिस ने छह घंटे में सुलझाई मिस्ट्री

-मैनपुरी में रघुराज सिंह शाक्‍य अपने बूथ धौलपुर बूथ पर डिंपल यादव से 187 वोटों से पीछे

-खतौली में उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी बीजेपी आगे की चल रही हैं।

-मैनपुरी में लगभग एकतरफा रुझान, डिंपल यादव बीजेपी के रघुराज शाक्य से 35 हजार से ज्यादा वोटों से आगे.

-खतौली में आरएलडी और रामपुर में सपा प्रत्याशी आगे हो गए हैं।

-मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली। डिंपल 12 हजार वोटों से आगे 

– रामपुर विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो गई है। बीजेपी के आकाश सक्सेना इस राउंड में सपा के असीम रजा से आगे चल रहे हैं। ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो गई है जिसके रुझान कुछ देर में आने लगेंगे।

-मैनपुरी में शुरुआती रुझान में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं। जसवंतनगर से 4800 वोट से आगे चल रही हैं डिंपल यादव। जिले की हर सीट पर सपा को बढ़त।

-सपा प्रत्याशी डिंपल यादव करहल से आगे चल रही है।

-खतौली विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के शुरुआती रूझान में बीजेपी बढ़त बनाए है।

-मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी सपा प्रत्याशी डिंपल यादव  आगे चल रही। बीजेपी प्रत्याशी पीछे हैं।

-रामपुर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के शुरुआती रुझान में बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना को बढ़त।

कौन कहां से प्रत्याशी

मैनपुरी लोकसभा सीट

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का आज रिजल्ट आने वाला है। इस सीट को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि इस सीट पर उनकी पत्नी डिंपल यादव सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में हैं। वहीं उनके सामने बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा है।

खतौली विधानसभा

मुजफ्फरनगर दंगा मामले में बीजेपी विधायक विक्रम सैनी को दोषी ठहराए जाने के बाद खतौली सीट खाली घोषित की गई थी। भाजपा ने विक्रम की पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है। खतौली में, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों का केंद्र था, भाजपा राजकुमारी सैनी को मैदान में उतार कर इस सीट को बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। वह विक्रम सिंह सैनी की पत्नी हैं, जिन्हें 2013 के दंगों के एक मामले में जिला अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और दो साल कैद की सजा के बाद विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। चार बार के विधायक रालोद के उम्मीदवार मदन भैया ने अपना पिछला चुनाव लगभग 15 साल पहले जीता था, इसके बाद गाजियाबाद के लोनी से 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार तीन बार हार का सामना करना पड़ा था। 

रामपुर विधानसभा 

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई उत्तर प्रदेश की रामपुर सदर सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में हार और जून के उपचुनावों में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटें भाजपा से हारने के बाद सपा की जीत अखिलेश यादव के लिए कुछ सांत्वना दे सकती है। उत्तर प्रदेश में उपचुनावों से कांग्रेस और बसपा के दूर रहने के साथ, यह भाजपा के आकाश सक्सेना और समाजवादी पार्टी असीम रजा और उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बीच सीधी लड़ाई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker