कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आदेश: जल्द ही कृषि शिक्षा के पाठ्यक्रम में ‘प्राकृतिक खेती’ होगी शामिल

दिल्लीः केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि सरकार कृषि शिक्षा के पाठ्यक्रम में प्राकृतिक खेती को शामिल करेगी। तोमर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय कार्यशाला में बोल रहे थे।

तोमर ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की मांग है, जिसमें लागत कम होती है और उपज का अधिक मूल्य मिलता है। उन्होंने कहा, प्राकृतिक खेती अब कृषि शिक्षा का हिस्सा होगी। सरकार जल्द ही प्राकृतिक खेती के तरीकों को कृषि शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रयास कर रही है। तोमर ने उस दौर को याद किया जब भारत की आबादी की तुलना में खाद्यान्न की कमी थी।

अश्लील बाते लिख डॉक्टर ने पुरे अस्पताल में लगाए पोस्टर, CCTV ने किया कैप्चर, जाने पूरा मामला

उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने और घरेलू मांग को पूरा करने के लिए रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल किया जाता है। आज हम अधिशेष में खाद्यान्न उगाते हैं। स्वस्थ मन, स्वस्थ भोजन, स्वस्थ कृषि और स्वस्थ मनुष्य के सिद्धांतों का पालन करने की आवश्यकता है। इसके लिए प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। प्राकृतिक खेती पूर्णता की खेती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker