एमसीडी चुनाव में भाजपा ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, अनुराग ठाकुर बोले- ‘जीतेंगे पहले से भी ज्यादा सीटें’

आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं के बीच थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एमसीडी चुनाव में हम पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे और भाजपा बहुमत का आंकड़ा भी पार करेगी।

एमसीडी चुनाव को लेकर प्रचार का आखरी चरण चल रहा है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार थम जाएगा। यही कारण है कि भाजपा ने एमसीडी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पिछले 15 सालों से भाजपा एमसीडी में सत्ता पर में है। 4 दिसंबर को दिल्ली में मतदान होगा जबकि नतीजे 7 को आएंगे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री लगातार एमसीडी में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं के बीच थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एमसीडी चुनाव में हम पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे और भाजपा बहुमत का आंकड़ा भी पार करेगी।

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आज केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की फोटो पूरे शहर में छपे हैं। बाद में पता चला कि 600 करोड़ रुपए से अधिक पैसा फोटो छापने में लगाए गए हैं। यह पैसा विकास कार्यों में लगाया जाना चाहिए था। दूसरी और भाजपा के तमाम नेता लगातार केजरीवाल पर हमलावर है। भाजपा नेता अनिल जैन ने कहा कि दिल्ली की जनता का जोश देख कर यह साफ प्रतीत होता है की झूठ और खोखले वादे वाली फरजीवाल सरकार को सबने दिल्ली से विदा करने का फ़ैसला कर लिया है। 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि घोटाला करना ही है मंशा AAP की! शराब नीति सार्वजनिक करने से पहले ही मनीष सिसोदिया ने अपने शराब माफिया दोस्तो को सौंप दी थी। और अरविंद केजरीवाल के खास विजय नायर को कोई तकलीफ न हो इसके लिए, दिल्ली के परिवहन मंत्री अपनी कोठी खाली कर नायर को सौंप, नजफगढ़ में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने झुग्गी वासियों के सपने को साकार किया है। मोदी सरकार जन जन की सेवा में समर्पित है। मोदी जी ने मकान देकर झुग्गी वासियों के सपने को साकार किया है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker