बुंदेलखंड में अभिशाप बनी अन्ना प्रथा को समाप्त करने को चित्रकूट बरगढ़ इलाके से शुरू हुई पहल

भाजपा किसान मोर्चा कानपुर क्षेत्र व इरादा फाउंडेशन चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान में बरगढ़ में आयोजित हुई गोवंश अन्ना गोष्ठी.

  • अन्ना प्रथा को समाप्त करने के लिए किसान पशुपालकों ने समुदाय के साथ लिया संकल्प
रुद्राक्ष संवाद:-

चित्रकूट।बुंदेलखंड क्षेत्र के चित्रकूट जनपद में अन्ना प्रथा किसानों के लिए अभिशाप बनी हुई है इसे समाप्त करने के लिए बरगढ़ इलाके के लोगों ने कमर कसी है। मंगलवार को बरगढ़ में अन्ना प्रथा जैसी कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए एक जिलास्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में उपस्थित इलाके के किसान समूह ने बरगढ़ इलाके से अन्ना प्रथा को समाप्त करने की शपथ ली और इस संबंध में परिचर्चा कर रणनीति तैयार की।

ज्ञातव्य हो कि, आयोजित गोष्ठी में अन्ना प्रथा समाप्त करने के लिए पशुपालकों एवं किसानों ने संकल्प लिया कि इस क्षेत्र से अन्ना प्रथा को समाप्त करने के लिए सभी लोग मिलजुल कर सामूहिक प्रयास करेंगे।
बता दें कि,बुंदेलखंड में बढ़ते अन्ना प्रथा को समाप्त करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा एवं इरादा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन बरगढ़ जनपद-चित्रकूट में किया गया।

इस अवसर पर गोष्ठी के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला ने किसान पशुपालकों का आह्वान किया कि सभी लोग संकल्प लें कि अन्ना प्रथा जैसी बुराई को दूर करने में अपनी अपनी सहभागिता निभाएंगे। बड़ी संख्या में पशुपालकों एवं किसानों ने संकल्प लिया कि, गोवंश की रक्षा एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पालतू जानवरों को अन्ना नहीं छोड़ा जाएगा। अपनी स्वयं की जिम्मेदारी समझते हुए पशुओं एवं कृषि की रक्षा हेतु पशुओं को बांधने एवं चारागाह में चलने के लिए भेजूंगा, ऐसा संकल्प उप जिलाधिकारी-मऊ नवदीप शुक्ल के समक्ष पशुपालकों एवं किसानों ने लिया।

उपचुनाव: BJP ने मैनपुरी में शिवपाल के करीबी तो रामपुर में आजम खान के विरोधी को दिया टिकट

जिले के जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा सुभाष चन्द्र ने किसानों को गोवंश के बंध्याकरण और दूध बढ़ाने व नस्ल सुधार करने के संबंध में बताया। ग्राम प्रधान बरगढ शैलेश शुक्ला ने भी अन्ना प्रथा और उसके लिए आवश्यक उपायों पर अपनी बात रखी। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र, उप कृषि निदेशक- चित्रकूट राजकुमार, तकनीकी सहायक कृषि प्रतीक सिंह,खण्ड विकास अधिकारी- मऊ सुनील कुमार पटेल, प्रधान बरगढ़ शैलेश शुक्ल, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह ने गोष्ठी में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया‌‌।

गोष्ठी में इरादा फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील कुमार, भाजपा नेता पप्पू पाल, बिनीत शुक्ल, मिठाई लाल मिश्र, तुलसीदास पांडे, सत्य प्रकाश गौतम, रामकुमार पांडे, टिकू दिवेदी, पूरन दिवेदी, अमित श्रीवास्तव, देवेश शुक्ल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा बरगढ़ कोमल सिंह, सुनीता, करिश्मा, क्षेत्रीय प्रधान रामनरेश पाल, भीम पांडे, दिनेश पाल राजेंद्र सिंह पटेल,व भागवत पाल आदि सम्मानित प्रधान व पूर्व प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत, क्षेत्रीय पत्रकार एवं बड़ी संख्या में किसान पशुपालक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्याम नारायण शुक्ल एवं अध्यक्षता बरगढ मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह ने किया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker