बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी में पति के साथ किया डांस, फैंस ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों प्रेग्नेंट है। सोशल मीडिया पर वो अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई अपडेट्स, फोटो साझा करती रहती है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ डांस करती दिख रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तो वायरल हो गया है मगर इस वीडियो को यूजर्स के मिक्स्ड रिएक्शन मिले है।

बिपाशा अपने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर कर रही है। उनकी डिलीवरी डेट भी नजदीक है, जिसके बाद उनके घर में खुशियों का आगमन होगा। इस खुशी के पल को जीने से पहले अपनी प्रेग्नेंसी को बिपाशा पूरी तरह से एन्जॉय कर रही है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो डांस करती दिख रही है। इस डांस में उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी उनका साथ दे रहे है।

अपना डांसिंग वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा कि मुश्किम से मूव कर पा रही हूं। #पैरेंट्सटूबी #मम्माटूबी #लवयॉरसेल्फ। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है और बिपाशा और उनके आने वाले बच्चे को शुभकामनाएं दे रहे है। फैंस में भी बिपाशा के बच्चे को देखने की पूरी उत्सुकता है, जिसे वो कमेंट्स के जरिए बयान कर रहे है। 

‘आदिपुरुष’ की रिलीज की तारीख 16 जून 2023 तक टली: ओम राउत

एहतियात बरतने की भी दी सलाह

हालांकि कई यूजर्स ने बिपाशा बसु को खरी खोटी सुनाई तो कई ने उन्हें सलाह दी है कि वो अपनी सेहत का इस समय अधिक ध्यान रखें। यूजर्स ने लिखा की बिपाशा को इस हालत में इस तरह डांस नहीं करना चाहिए। उन्हें अपना और अपने बच्चे का खास ख्याल रखने की जरूरत है। 

बेबी बंप फ्लॉन्ट कर शेयर की फोटो

बिपाशा बसु ने इससे पहले बेबीबंप शो करते हुए अपने फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर ही बेबी बंप के साथ अपना मेटरनिटी फोटोशूट के साथ प्रेग्नेंसी की सूचना फैंस के साथ शेयर की थी। 

2016 में हुई थी शादी

बॉलीवुड की सुपरहॉट एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को लगभग छह साल का वक्त बीतने के बाद पैरेंटहूड एंजॉय करने के लिए तैयार है। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात भूषण पटेल की 2015 की हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। उन्हें प्यार हो गया और अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़ी ने वेब-सीरीज़ डेंजरस में सह-अभिनय किया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker