दिल्ली में छठ पर जारी है राजनीति, भाजपा का तंज- यमुना जी हुईं बदहाल जब से आया केजरीवाल

Delhi : नहाए खाए के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। लेकिन दिल्ली में छठ को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। दिल्ली में यमुना नदी में जहरीले झाग साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। हालांकि, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार का दावा है कि हमने छठ व्रतियों के लिए हमने कई व्यवस्थाएं की हैं। छठ घाट बनाए हैं। यमुना जी साफ हुई है। लेकिन जिस तरीके से यमुना में झाग दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद से भाजपा केजरीवाल सरकार पर हमलावर है। भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि यमुना जी हुईं बदहाल जब से आया केजरीवाल। पार्टी की ओर से साफ तौर पर कहा गाय है कि यमुना जी को साफ करने की जगह केजरीवाल ने उनको और जहरीला बना डाला। 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश खुराना ने ट्वीट कर लिखा कि मित्रों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगो की जान से कैसे खेल रहे है आप ख़ुद देखिए। यमुना से झाग हटाने के लिये एक केमिकल “सिलिकॉन डिफ़ॉमर” डाला जा रहा है जो लोगो की जान से खिलवाड़ नहीं तो और क्या है। उन्होंने एक वीडियो भी साक्षा किया है। भाजपा के बैजयंत पांडा ने लिखा कि यमुना में झाग पवित्र नदी का बेशर्म अपमान है। यह गंदगी और सड़ांध का परिणाम है जो अरविंद केजरीवाल प्रशासन के भीतर है। उन्होंने लिखा कि यह ऐसी शर्म की बात है! छठ पूजा पर दिल्ली में लाखों श्रद्धालु नदी में जहरीले झाग के बीच ‘अर्घ्य’ देंगे।

छठ महापर्वः पटना के घाटों पर सुरक्षा बढ़ी, दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें फोन

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि फिर एक बार अरविंद केजरीवाल का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आया। कल जब हम सबने यमुना जी का बुरा हाल दिखाया और परसों अधिकारियों के साथ स्वच्छता व आस्था के पर्व छठ के लिय यमुना तट सफ़ाई करी तो अब अपने अधिकारियों को धमका रहे हैं कि यमुना किनारे छठ नही मनाने दो.. अरविंद शर्म करो आप। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने लिखा कि बड़े शर्म की बात है कि 7 साल में 5500 करोड़ रूपये यमुना सफाई के नाम पर बर्बाद करने के बाद भी अरविंद केजरीवाल को छठ पूजा से पहले यमुना जी के पवित्र पानी में जहर मिलाना पड़ रहा है। यह जानलेवा अपराध नहीं है तो क्या है…? कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने साफ तौर पर कह दिया कि केजरीवाल सरकार ने केवल प्रचार प्रसार में पैसे खर्च किए हैं। 8 साल में यमुना की कोई सफाई नहीं हुई है। सिर्फ झूठ बोले गए हैं। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker