प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग मनाई दिवाली, लक्ष्मी पूजा की फोटो हुई वायरल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति फेमस एक्टर और सिंगर निक जोनस इस समय अपना पेरेंट्स का रोल काफी इंजॉय कर रहे हैं। ये कपल जनवरी 2020 में सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने थे। उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी का वेलकम किया था। प्रियंका और उनके पति अक्सर अपने फैंस को अपनी बेटी की झलक दिखाते रहते हैं। वहीं इसी बीच हमेशा की तरह इस साल भी प्रियंका और निक ने दिवाली का सेलिब्रेशन किया। ये दिवाली प्रियंका की बेटी की पहली दिवाली थी। उनके इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

प्रियंका की बेटी की पहली दिवाली

प्रियंका-निक ने इस साल अपनी बेटी मालती के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट की है। हाल ही में निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ अपनी बेटी और अपनी पत्नी प्रियंका की दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, मालती एक साथ दिवाली की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर तीनों व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखाई दिए।

निक ने जो फोटोज शेयर की है। उनमें मालती का चेहरा इमोजी से कवर किया हुआ है। इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही निक ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है ‘मेरे प्यार के साथ इतना खूबसूरत दिवाली सेलिब्रेशन, सभी को दीपावली की शुभकामनाएं’।

हर त्योहार मनाती हैं प्रियंका

बता दें कि प्रियंका शादी के बाद से इंडिया में नहीं रहती हैं, लेकिन वे हर त्योहार को पूरी परंपरा के साथ मनाती हैं। वहीं उनके पति निक जोनस भी प्रियंका के साथ हर इंडियन फेस्टिवल में शामिल होते हैं। जिनकी तस्वीरें वे सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker