आज शाम इस शुभ मुहूर्त में करें दीपावली लक्ष्मी पूजन

Diwali 2022: आज दीपोत्सव का महापर्व दिवाली मनाई जा रही है। 5 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और पांचवें दिन गोवर्धन पूजा होती है। दिवाली पर कार्तिक अमावस्या के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान होता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ विध्नहर्ता भगवान गणेश,देवी सरस्वती और कुबेर देवता की पूजा होती है।

आज शाम लक्ष्मी-गणेश पूजन शुभ मुहूर्त
दिवाली 2022 तिथि और लक्ष्मी पूजन मुहूर्त

दिवाली में पूजन में गणेशजी के इस मंत्र का करें जाप

गजाननम्भूतगभू गणादिसेवितं कपित्थ जम्बू फलचारुभक्षणम्।
म् उमासुतं सु शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपंकजम्।

कार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ: 24 अक्टूबर, 2022 को शाम 05 बजकर 29 मिनट से।
कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त: 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04 बजकर 20 मिनट पर।

अमावस्या निशिता काल: 11 बजकर 39 से 00:31 तक।

कार्तिक अमावस्या सिंह लग्न का समय: रात 01:26 से 03:44 बजे।

अभिजीत मुहूर्त का समय: सुबह 11:19 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक है।

विजय मुहूर्त आरंभ: 24 अक्टूबर को 01:36 से 02:21 तक।

दिवाली 2022: लक्ष्मी पूजा का समय और मुहूर्त

लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त: 18:54 से 20:16 मिनट तक

पूजा अवधि: 1 घंटा 21 मिनट

प्रदोष काल: 17:43 से 20:16 मिनट तक
वृषभ काल: 18:54 से 20:50 मिनट तक

दिवाली 2022 महानिशिता काल मुहूर्त

लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त: 23:40 से 24:31 मिनट तक

पूजा अवधि: 0 घंटे 50 मिनट

महानिशीथ काल: 23:40 से 24:31 मिनट तक
सिंह काल: 25:26:25 से 27:44:05 तक

दीपावली शुभ चौघड़िया मुहूर्त
संध्या मुहूर्त (अमृत, चर): 17:29 से 19:18 मिनट तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ): 22:29 से 24:05 मिन तक
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत,चल): 25:41:06 से 30:27:51

लक्ष्मी पूजन मंत्र
. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥
. ॐ श्रीं श्रीयै नम:
. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः॥
. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

जल्द कर लें पूजा की तैयारियां… इस मुहूर्त में होगी लक्ष्मी पूजा

अब बस कुछ ही घंटों बाद प्रदोष काल में दिवाली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इसलिए सभी तरह की तैयारियां जल्द से जल्द कर लें। सभी तरह के पूजन सामग्री को पूजा स्थल के पास जमा करके रख लें। पंचांग गणना के अनुसार लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम आज 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 23 मिनट की है।

  • बही-खाता
  • देवी लक्ष्मी के लिए एक लाल रेशमी कपड़ा और एक पीला कपड़ा
  • भगवान के आसन के लिए एक लाल कपड़ा
  • मूर्ति रखने के लिए लकड़ी का स्टूल
  • पांच बड़े मिट्टी के दीपक
  • 25 छोटे मिट्टी के दीपक
  • एक मिट्टी का कलश
  • फूलों की माला
  • बिल्वपत्र और तुलसी पत्ती
  • मिठाई, फल, गन्ना, लावा
  • 3 मीठा पान
  • दूर्वा घास
  • पंच पल्लव
  • जनेऊ, कपूर
  • दक्षिणा, धूप,
  • गेंहूं, खील, बताशे

02:15 PM, 24-OCT-2022

दिवाली 2022 रात्रि का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 06:19 बजे से 07:58 बजे तक
लाभ-उन्नति: 11:16 बजे से देर रात 12:54 बजे तक
शुभ-उत्तम: देर रात 02:33 बजे से कल सुबह 04:12 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम: कल सुबह 04:12 बजे से कल सुबह 05:51 बजे तक

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker