साजिद खान की बढ़ी मुश्किलें, शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Delhi : निर्माता निर्देशक साजिद खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण के लगातार आरोप लग रहे हैं। इसी कड़ी में साजिद खान के खिलाफ अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। शर्लिन चोपड़ा ने साफ तौर पर कहा कि साजिद खान को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए क्योंकि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने जुहू पुलिस स्टेशन में साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझसे सवाल किया कि यह वारदात कब की है। जिसके जवाब में मैंने कहा कि सर यह 2005 का मामला है। इसके बाद शर्लिन से पुलिस अफसर ने कहा कि आपको शिकायत दर्ज कराने में इतना समय क्यों लगा?

इसके जवाब में शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि सर उस वक्त साजिद खान जैसे बड़े नाम के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाने की हिम्मत नहीं थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2018 में मीटू मूवमेंट की वजह से कई महिलाओं ने निडर होकर आगे आकर मीडिया के सामने अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि आप अलग-अलग मीडिया में पढ़ सकते हैं, सुन सकते हैं कि कैसे बहुत सारी महिलाओं के साथ साजिद खान ने गलत गलत हरकतें की हैं। किसी से संभोग के बारे में प्रश्न पूछा है। किसी से उसके बॉयफ्रेंड के बारे में पूछा। इसके साथ ही शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि मुझको उसने अपना लिंग दिखाकर लिंग स्पर्श करने को कहा था। 

विक्की कौशल संग फोटो खिंचवा कर खिल उठीं पंजाब की ‘कैटरीना कैफ’ शहनाज गिल

इसके साथ ही शर्लिन ने सवाल किया कि क्या वारदात के कई साल बाद भी महिला अपनी पीड़ा को बयां नहीं कर सकती है? क्या न्याय की गुहार नहीं लगा सकती है? तब हम में हिम्मत-हौसला नहीं था। लेकिन आज हममें हिम्मत है, आज हम में हौसला है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चाहे कोई भी हो, अगर किसी ने गलत किया है तो हम उनके खिलाफ निडर होकर अपनी बात रख सकती हैं।  आपको बता दें कि साजिद खान 2018 में मीटू विवाद में फंसे थे। उसके ऊपर कई अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद साजिद खान को काम मिलने भी बंद हो गए। उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट निकल गए। साजिद खान के खिलाफ एक बार फिर से मामले ने तूल पकड़ा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि साजिद खान बिग बॉस में दिख रहे हैं। साजिद खान को बिग बॉस के घर से निकाले जाने की मांग लगातार हो रही है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker