इन फेंगशुई टिप्स को अपनाकर खोलें किस्मत का हर दरवाजा

 फेंगशुई चीन की एक पद्धति है जिसके अनुसार मनुष्य और प्रकृति के बीच तालमेल बिठाने का प्रयास किया जाता है। फेंगशुई चीजों को घर और ऑफिस में रखने से पूरा एनवायरनमेंट पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है और उस जगह का मौहोल बेहद खुशनुमा हो जाता है।

वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई में भी कुछ उपाय बताए गए हैं। जिसको अपनाकर आप आस- पास की निगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव में बदल सकते हैं।

फेंगशुई कैट-  फेंगशुई में कैट को बेहद शुभ माना गया है। इसे सुख समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। जापान में इसे लकी कैट या मनी कैट भी कहते हैं। फेंग शुई कैट को ऑफिस में रखने से कारोबार में तरक्की आती है।

– घर में सौभाग्य की वृद्धि के लिए हरे रंग की कैट उत्तर -पूर्व दिशा में रखना बहुत शुभ माना जाता है।

– नीले रंग की कैट दक्षिण- पूर्व दिशा में रखने से घर में धन की कमी नहीं होती। 

– लाल रंग की कैट दक्षिण पश्चिम दिशा में रखने सेपति पति के भी पति पत्नी के बीच का प्यार बढ़ता है।

फेंगशुई ऊंट-  फेंगशुई ऊंट को मेहनत और सफलता का प्रतीक माना जाता है ऑफिस के उत्तर पश्चिम दिशा में फेंगशुई ऊंट की मूर्ति रखने से चारों तरफ पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होता है। जिससे कार्य में आने वाली समस्या और तनाव से छुटकारा मिलता है।

– फेंगशुई ऊंट को जीवन की मुश्किल परिस्थिति में सफल होने वाले जीव के तौर पर माना जाता है। 

– घर की आर्थिक स्थिति खराब होने पर या धन की कमी होने पर फेंगशुई ऊंट को घर के उत्तर पश्चिम दिशा में रखने से धन लाभ होता है।

कछुआ-  शस्त्रों के अनुसार कछुआ को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। धातु से बना कछुआ घर में रखने पर घर की उत्तर दिशा में रखने पर घर पर मां लक्ष्मी का आशीष बना रहता है। यदि आप कारोबार में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में क्रिस्टल से बना एक कछुआ रखना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

– कछुए को लंबी आयु और पॉजिटिव एनर्जी का भी प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार कछुए को घर में रखने से हर प्रकार की समस्या दूर हो जाती है और व्यक्ति प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने लगता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker