देहरादून पुलिस ढूंढती रही और ब्लॉगर बॉबी कटारिया का कोर्ट में सरेंडर, मिला जमानत

देहरादून: ब्लॉगर बॉबी कटारिया ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत अर्जी का पुलिस ने विरोध किया। मगर, जमानती अपराध के कारण एसीजेएम द्वितीय संजय कुमार की कोर्ट ने बॉबी की अर्जी मंजूर कर दी।
पुलिस गुरुवार को कोर्ट में बॉबी की पेशी का इंतजार करती। शुक्रवार को उसके वकील के चैंबर के बाहर पुलिस तैनात रही।

कटारिया पुलिस को चकमा देकर सीधे कोर्ट कक्ष में पहुंच गया। सुबह करीब 11 बजे उसके साथ दिल्ली से आए 12 वकील भी थे। उनके घेरे में वह कोर्ट तक गया। उसकी अर्जी यहां एडवोकेट अतुल पुंडीर ने लगाई थी। कोर्ट में जमानत पर बहस हुई तो कैंट पुलिस ने इसका विरोध किया। पुलिस की ओर से बताया गया कि कटारिया लगातार पुलिस से भाग रहा है।

महिला कर्मियों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का बना एक्शन प्लान

उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम भी घोषित है और उसके कुर्की के वारंट भी हो चुके हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता पुंडीर ने दिल्ली के केस का आधार और अन्य दलीलें पेश कीं। बॉबी पर केस तो कई दर्ज हैं, मगर उसे किसी में सजा नहीं हुई है। इस पर कोर्ट ने उसे दो जमानतियों और 25 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी। बता दें कि कटारिया पर खुलेआम ट्रैफिक रोककर बीच सड़क कुर्सी पर बैठ शराब पीने का आरोप है।

चार घंटे रहा कोर्ट में
कटारिया सुबह करीब 11 बजे दून कोर्ट में पहुंचा। जमानत पर फैसला करीब पौने एक बजे हुआा। जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने तक उसे कोर्ट रूम में ही खड़ा रखा गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे वह कोर्ट रूम से बाहर आ सका। इसके बाद वह देहरादून से रवाना हो गया। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker