दिल्ली में दुर्गा पूजा के लिए इन पंडालों के जरूर करें दर्शन

भारत के हर कोने में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस खास अवसर पर जगहृ-जगह पंडाल लगाए जाते हैं। महिषासुर पर मां दुर्गा की जीत का जश्न मनाने के लिए इस पूजा को मनाया जाता है। 

 ये त्योहार हर साल महा षष्ठी से शुरू होता है और विजयादशमी को समाप्त होता है। यानी इस साल यह 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक उत्सव को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ऐसे में यहां जानिए दिल्ली के कछ फेमस पंडालों के बारे में-

1) कश्मीरी गेट- कश्मीरी गेट पर सजने वाला दुर्गा पूजा पंडाल सबसे पुराना पंडालों में से एक है। इस पूजा का आयोजन बंगाली सीनियर सेकेंड्री स्कूल में किया जाता है। पंडाल आपको पुरानी यादों का एहसास कराता है क्योंकि यहां पर देवी की पारंपरिक मूर्ती आती है। 

2) सिविल लाइंस- सिविल लाइन्स भारत की सबसे पुरानी दुर्गा पूजाओं में से एक है, इसकी स्थापना 1914 में हुई थी। यह दुर्गा पूजा मुख्य रूप से अपनी मूर्ति के लिए जानी जाती है क्योंकि इसे अक्सर कलात्मक और खूबसूरती से बनाया जाता है। अपनी पारंपरिक मूर्ति के साथ कार्यक्रमों का आधुनिक स्पर्श, इस जगह को दुर्गा पूजा के लिए बेस्ट बनाता है।

3) चित्तरंजन पार्क- सीआर पार्क बंगाली मार्केट के लिए काफी फेमस है। इसी के साथ  यहां के मेला ग्राउंड में दुर्गा पूजा काफी फेमस है। यहां पर बड़े उत्साह के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। यह दिल्ली में सबसे अच्छे पंडालों में से एक है। पंडाल में मौजूद देवी दुर्गा की  मूर्ति आपका मन मोह लेगी। दुर्गा पूजा का आनंद लेने के लिए ये जगह बेस्ट है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker