गोरखपुर में तेज बारिश के बाद रोहिन नदी उफान पर, तीसरी बार पहुंची खतरे के निशान पर

गोरखपुर: गोरखपुर और आसपास के जिलों के साथ ही पहाड़ों पर हुई तेज बारिश के कारण गोरखपुर से होकर बहने वाली नदियों में फिर एक बार उफान आ गया है। रोहिन नदी शुक्रवार को तीसरी बार खतरे का निशान पार कर गई है जबकि राप्ती नदी खतरे के निशान के एकदम करीब पहुंच गई है। रोहिन नदी में उफान को देखते हुए कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र में नदी के किनारे के गांवों के लोगों के बीच दहशत में है। लोगों को यह डर सताने लगी है कि कहीं नदी और उफानाई तो क्या होगा। वर्ष 2017 में रोहिन नदी ने इस इलाके में जमकर तबाही मचाई थी। उन दिनों को याद कर इलाके के लोग सिहर जा रहे हैं। लोगों ने एहतियातन बचाव उपाय शुरू कर दिए हैं।

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह: काईट ने किया एक दिवसीय जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

चेतावनी तटवर्ती गांवों के लोग बरतें सतर्कता
जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने चेतावनी जारी की है कि जिस तरह से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है उसके मुताबिक कभी भी राप्ती नदी भी खतरे का निशान पार कर सकती है। प्रशासन ने राप्ती-रोहिन के किनारे के गांवों के लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है। जिला प्रशासन ने राप्ती और रोहिन नदी के किनारे के गांवों में शनिवार से मुनादी बजवाने की पहल की है।

नदियों का जलस्तर (आकड़े आरएल मीटर)
– रोहिन त्रिमुहानी घाट
खतरे का निशान 82.44
वर्तमान जलस्तर 83.310
– सरयू बरहज
खतरे का निशान 66.50
वर्तमान जलस्तर 65.950
– राप्ती बर्डघाट
खतरे का निशान 74.98
वर्तमान जलस्तर 74.280
– गोर्रा पिंडरा घाट
खतरे का निशान 70.50
वर्तमान जलस्तर 69.100

सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली, चढ़ा पारा
गोरखपुर में शुक्रवार को मौसम सुहाना रहा। आसमान में बादल और सूरज के बीच दिनभर लुकाछिपी का खेल चला। हल्की बूंदाबांदी के बीच दिन का पारा चढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। रात का न्यूनतम पारा गुरुवार के बराबर ही रहा। शुक्रवार को रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker