इन तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा फिजिक्स का नोबेल, ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ से जुड़ा है अभूतपूर्व काम

स्टॉकहोम : रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ में अभूतपूर्व योगदान के लिए एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर को 2022 का फिजिक्स नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एल्लेग्रेन ने स्टॉकहोम के कैरोलिस्का इंस्टीट्यूट में मंगलवार को विजेताओं की घोषणा की। 

स्वीडिश एकेडमी ने अपने बयान में कहा, “फिजिक्स में 2022 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले विजेताओं ने उलझे हुए क्वांटम स्टेट्स का इस्तेमाल करते हुए अभूतपूर्व प्रयोग किए हैं। क्वांटम स्टेट्स में दो पार्टिकल्स अलग होने पर भी एक युनिट की तरह व्यवहार करते हैं। वैज्ञानिकों के नतीजों ने क्वांटम सूचना पर आधारित नई तकनीक का रास्ता साफ कर दिया है।” 

इससे पहले चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार सोमवार को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वैंते पैबो को देने की घोषणा की गई थी। उन्हें मानव के क्रमिक विकास पर शोध के लिए यह पुरस्कार दिया गया। वहीं रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा बुधवार को की जाएगी। साहित्य का नोबेल पुरस्कार बृहस्पतिवार को दिया जाएगा। नोबेल शांति पुरस्कार,2022 की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker