BJP आलाकमान का डॉ. रमन को दिल्ली का बुलावा, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना

रायपुर :छत्तीसगढ़ भाजपा की सियासत में लगातार बड़ा उटलफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली तलब किया है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि डॉ. रमन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रमन सिंह के दिल्ली दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए डॉ. रमन सिंह से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। रमन सिंह के साथ उनकी पत्नी वीणा सिंह भी दिल्ली रवाना हुई हैं।  

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में 3 बड़े बदलाव किए। पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बदला। भाजपा ने डॉ. रमन सिंह गुट के विष्णुदेव साय को अध्यक्ष पद से हटाकर अरुण साव को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इसके बाद धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को नए नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा ने छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी. पुरदेश्वरी हो हटाकर राजस्थान के ओम माथुर को प्रभारी बनाया। रमन सिंह गुट के 2 दिग्गज नेताओं को हटाने के बाद यह सियासी चर्चा चल रही है कि डॉ. रमन सिंह को भी प्रदेश की राजनीति से अलग किया जाएगा।

एसआईटी को मिली तीनों हत्यारोपियों की रिमांड, अब खुलेंगे सारे राज

छत्तीसगढ़ में राज्यपाल बनाने की चर्चा तेज 
डॉ. रमन सिंह को भाजपा क्या जिम्मेदारी दे सकती है, इस पर कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन सियासी गलियारों में पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही है कि डॉ. रमन सिंह को किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें राज्यपाल बनाए जाने का ऑफर दिए जाने और डॉ. रमन सिंह द्वारा असहमति व्यक्त करने की बातें भी सियासी गलियारों में सामने आते रही है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस बात की चर्चा है कि केंद्रीय नेतृत्व उनको समझाने का प्रयास करेगा। बता दें कि रमन सिंह फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और राजनांदगांव से विधायक हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker