धनतेरस के दिन शनिदेव की चाल में होगा बदलाव

शनि 23 अक्टूबर 2022 को मार्गी हो रहे हैं। इस दिन धनतेरस भी है। इसलिए धनतेरस के दिन ग्रहों की स्थिति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। धनतेरस पर शनि ग्रह की चाल बदलने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि इस दिन शनि ग्रह की स्थिति में हलचल होने के कारण कुछ राशियों को आर्थिक उन्नति का मौका मिल सकता है। 

मेष– मेष राशि वालों के लिए शनि मार्गी अति लाभकारी माने जा रहे हैं। धनतेरस पर शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन से मेष राशि वालों को व्यापार में गति मिल सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को उन्नति के संकेत हैं।

सिंह– सिंह राशि वालों को शनि मार्गी होने का पूरा फायदा मिलेगा। शनि के मार्गी होने से आपको करियर में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इस दौरान खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है।

तुला– तुला राशि वालों को धनतेरस के दिन शुभ  समाचार मिल सकता है। शनि ग्रह के मार्गी होने पर आपको आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। धनतेरस पर आपके लिए सोने की खरीदारी करना लाभकारी रहेगा। 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बेहद शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

मीन- मीन राशि वालों के लिए धनतेरस पर शनि का मार्गी होना बेहद लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको करियर में सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। शनि के शुभ प्रभाव की वजह से आपके अटके काम बन सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker