पके जीवन में आएंगी मुश्किलें या बनेंगे बिगड़े काम

सोमवार से नया सप्ताह शुरू हो गया है। इस सप्ताह कई राशि वालों के जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं, जबकि कुछ राशि वालों के बिगड़े काम बन सकते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, 19-25 सितंबर तक का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

1. मेष- मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सतर्क रहने की जरूरत है। इस सप्ताह आप पर काम का दवाब बढ़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। कारोबार में किसी तरह का जोखिम न लें, आर्थिक नुकसान हो सकता है।

2. वृषभ- इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है।

3. मिथुन- इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को मनचाही तरक्की मिलने के योग बनेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

4. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह करियर संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती हैं। किसी परिचित की मदद से करियर में तरक्की मिल सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे।

5. सिंह- सिंह राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहने वाली है। इस दौरान आप अटके कामों को पूरा कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होती है। लव लाइफ सुखद रहेगी।

6. कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कारोबार संबंधी अड़चनों से मुक्ति मिलेगी। कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है।

7. तुला- तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। किसी मित्र की मदद से नौकरी में लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

8. वृश्चिक– वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। इस सप्ताह आपके कामों में आने वाली अड़चनें दूर होंगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

9. धनु- धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यस्तता भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में काम का बोझ महसूस कर सकते हैं। घरेलू विवाद की आशंका है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं।

10. मकर– मकर राशि वालों को इस सप्ताह विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। किसी के बहकावे में जोखिम उठाने की गलती न करें। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker