फेसबुक लाइव स्ट्रीम पर शख्स ने करी अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत

वॉशिंगटन: अमेरिका के टेनेसी राज्य के मेम्फिस में गोलबारी हुई। हमला 19 साल के लड़के ने किया। इतना ही नहीं उसने इस घटना को फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम भी किया। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनजान लोगों पर गोलियां बरसाता गया। एक अधिकारी ने कहा- आरोपी ने मेम्फिस शहर में घूम-घूम कर अंधाधुंध फायरिंग की। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रे कलर की कार में भाग था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम ईजेकील केली है। ऑफिसर ने कहा- हमला करने के काफी देर बाद उसे पकड़ लिया गया है। उसे पकड़ने में हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि वह बार-बार गाड़ियां बदल रहा था। सबसे पहले उसे एक नीले रंग की गाड़ी में देखा गया था। आखिरी बार वह ग्रे कलर की कार में दिखा था। गोलीबारी का खबर मिलते ही हमने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

अनोखी शादी: सफाई कर्मचारी की पर्सनालिटी पर महिला डॉक्टर हुई फ‍िदा

महिला को गोली मारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रे कलर की कार चुराते समय आरोपी ने उसमें बैठी एक महिला पर हमला किया। महिला की स्थिति के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। पुलिस ने कहा- आरोपी ने फायरिंग को लाइव स्ट्रीम किया। फेसबुक के लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक दुकान में गया और वहां उसने एक आदमी पर फायरिंग कर दी। हमलावर ने 5 लोगों को गोली मारी। इनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने जारी किया था अलर्ट

हैंडगन लेकर घूम रहा हमलावर
पुलिस ने बताया कि हमलावर के पास एक हैंडगन थी। उसने गैस स्टेशन पर एक आदमी को भी गोली मारी। पुलिस ऑफिसर ने कहा- हम हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों की कुल संख्या पता कर रहे हैं। वीडियो में आरोपी को ‘मुझे न्याय चाहिए’ कहते हुए सुना गया है। हम ये भी पता कर रहे हैं कि वह किसी चीज को लेकर दुखी था। आखिर उसने ऐसा क्यों किया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker