सिद्धिविनायक मंदिर जाने का बना रहे है प्लान,कैसे पहुंचे

हिंदू भगवान गणेश को समर्पित मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर काफी फेमस है। ये मंदिर भक्तों को अपनी ओर खूब आकर्षित करता है। 31 अगस्त को इस साल गणेश चतुर्थी है और इसके बाद से ही 10 दिन का गणेशोत्सव मनाया जाएगा

ऐसे में कई लोग गणपति के अलग-अलग मंदिरों में  जाते हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं कि सिद्धिविनायक मंदिर तक कैसे पहुंचा जाए। 

अगर आप दक्षिण मुंबई क्षेत्र में हैं, तो आप कैब या बस से जाने का ऑप्शन चुन सकते हैं। कोई भी स्थानीय ट्रेनों (मध्य, पश्चिमी, हार्बर) से मंदिर तक पहुंच सकते हैं और दादर पहुंच सकते हैं।

दादर रेलवे स्टेशन से, आप प्रभादेवी पहुंचने के लिए आप टैक्सी या शेयरिंग टैक्सी ले सकते हैं। लोग आमतौर पर स्टेशन से मंदिर तक पैदल चलना पसंद करते हैं क्योंकि यह सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर है।

इसके अलावा, पश्चिमी, मध्य और हार्बर क्षेत्रों से कई बसें भी मिलती हैं जो आपको दादर/प्रभादेवी ले जाएंगी। दादर से प्रभादेवी की दूरी महज 2.5 किमी है और शेयर कैब से मंदिर तक पहुंचने में सिर्फ 10 से 15 मिनट लगते हैं।

Back to top button