मोहर्रम कल से

अय्यामे अजा माहे मोहर्रम का चांद शुक्रवार 29 जुलाई को नहीं दिखा। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी, इदारए शरैय्या फिरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान फरंगी महली और ऑल इंडिया शिया चांद कमेटी के महासचिव मौलाना तसनीम मेहंदी ने बताया कि शुक्रवार को चांद नहीं देखा गया।

शनिवार को इस्लामी महीने की 30 तारीख होगी। रविवार 31 जुलाई को पहली मोहर्रम होगी। चांद कमेटियों ने बताया कि आशूरा 9 अगस्त को होगा।

घरों में भी तैयार हो रहे ताजिये

मोहर्रम के दौरान इमामबाड़ों को सजाने के लिए लोग घरों में भी ताजिये बना रहे हैं। पुराने शहर के रहने वाले इमरान अख्तर भोले ने इस वर्ष सफेद व गोल्डेन कलर के कागज से आकर्षक जरीह अपने घर में बनायी है। इसकी बाजार में कीमत करीब 5000 रुपये है। जरीह को सफेद और गोल्डेन कागज के अतिरिक्त सिलवर टीकी से सजाया है। इसकी गुम्बद कमर की डिजाइन की बनी है जो इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है। उनकी भतीजी ताहनियत फातिमा भी जरीह को सजा रही हैं।

Back to top button