कोटक महिंद्रा ने FD की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी , यहां देखें नई ब्याज दरें

दिल्ली:

कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नए बदलाव के बाद अब 1 साल के लिए FD कराने पर आपको 5.60% सालाना ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 26 जुलाई से लागू हो चुकी हैं। बैंक ने रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर मिलने वाले ब्याज में भी इजाफा किया है।

कोटक महिंद्रा बैंक में FD पर अब कितना मिलेगा ब्याज

अवधिब्याज दर (% में)
7 – 30 दिन2.50
31 – 90 दिन3.00
91- 179 दिन3.50
180 – 363 दिन4.75
364 दिन5.25
365 – 389 दिन5.60
390 दिन से 3 साल से कम5.75
3 से 10 साल5.90

अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

Back to top button