दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं सोनिया गाँधी

दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं सोनिया गाँधी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन मामले (National Herald Money Laundering Case) में मंगलवार को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुईं. वह अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पूर्वाह्न करीब 11 बजे एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचीं.

यह भी पढ़े: सुबह उठकर मोबाइल चेक करने की आदत सेहत के लिए है खराब

प्रियंका गांधी एजेंसी के कार्यालय में ही रुकी रहीं, वहीं राहुल तुरंत ही वहां से निकल गए. सोनिया गांधी (75) से पहली बार 21 जुलाई को मामले में 2 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी. तब उन्होंने एजेंसी के 28 सवालों के जवाब दिए थे. ईडी कांग्रेस द्वारा प्रमोटेड अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ का मालिकाना हक रखने वाली ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रहा है.

कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की निंदा की है और इसे राजनीतिक प्रतिशोध वाला कदम करार दिया है. वर्ष 2013 में भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की एक निजी आपराधिक शिकायत के आधार पर इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिल्ली की एक निचली अदालत ने आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लिया था.

ईडी ने पिछले साल के अंत में धन शोधन रोकथाम कानून के आपराधिक प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद गांधी परिवार से पूछताछ शुरू की. सोनिया और राहुल गांधी यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रमोटर्स और मेजाॅरिटी शेयर होल्डर्स में से हैं. अपने बेटे की तरह कांग्रेस अध्यक्ष के पास भी कंपनी में 38 फीसदी हिस्सेदारी है.

Back to top button