सियासी उठापटक : श्रीलंका में विपक्षी नेता प्रेमदासा ने राष्ट्रपति की उम्मीदवारी से नाम वापस लिया

दिल्ली: श्रीलंका में 20 जुलाई यानी कल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इससे ऐन पहले विपक्षी पार्टी समागी जन बालवेगया (SJB) के नेता साजिथ प्रेमदासा ने अपनी राष्ट्रपति पद से उम्मीदवारी वापस लेने से ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने दुल्लास अल्हाप्परुमा को समर्थन देने का फैसला किया है।

प्रेमदासा ने सोशल मीडिया पर लिखा- अपने देश की भलाई के लिए जिसे मैं प्यार करता हूं और जिन लोगों से मैं प्यार करता हूं, मैं राष्ट्रपति पद से अपनी उम्मीदवारी वापस लेता हूं। समागी जन बालवेगया और हमारा गठबंधन दुल्लास अल्हाप्परुमा को चुनाव जिताने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। श्रीलंका में 44 साल बाद सीक्रेट वोटिंग के जरिए राष्ट्रपति चुना जाएगा। स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने कहा कि 225 सदस्यीय संसद में 20 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होगा। बता दें कि 1978 के बाद पहली बार देश में जनादेश के माध्यम से नहीं, बल्कि राष्ट्रपति का चुनाव सांसदों के सीक्रेट वोट के माध्यम से होगा। आर्थिक संकट से गुजर रहे हालातों को देखते हुए और जन विद्रोह को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Back to top button