इस बड़े ग्रह का गोचर, इन राशियों को लाभ ही लाभ

मास भगवान शिव की अराधना के साथ ही ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी खास है। सावन में बुध, सूर्य व शुक्र ग्रह ने राशि परिवर्तन किया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास की समाप्ति से पहले भी मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होगा।

सावन मास 12 अगस्त तक रहेगा, जबकि मंगल गोचर 10 अगस्त को होगा। जानें सावन में मंगल राशि परिवर्तन का किन राशि वालों को मिलेगा लाभ।

इन राशियों को लाभ ही लाभ-

वृषभ– वृषभ राशि वालों को मंगल गोचर से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आपको विवादों से मुक्ति मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। छात्रों के लिए समय उत्तम साबित होगा।

कर्क- कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान आपको पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह– सिंह राशि वालों को मंगल गोचर के प्रभाव से हर काम में सफलता हासिल होगी। इस दौरान आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी। 

तुला- मंगल का वृषभ राशि में गोचर आपको अचानक धन लाभ करा सकता है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे।

धनु- धनु राशि वालों की आय में वृद्धि संभव है। इस दौरान आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात संभव है जिसका लाभ भविष्य में मिल सकता है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए मंगल गोचर किसी वरदान के समान साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker