प्रदर्शन में बच्चों के इस्तेमाल पर फंसे आदित्य ठाकरे!

दिल्लीः

बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली शीर्ष संस्था ‘एनसीपीसीआर’ ने ‘आरे वन बचाओ’ अभियान में कथित तौर पर बच्चों का इस्तेमाल करने के लिए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है.

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मुंबई पुलिस को एक नोटिस भेजा है. नोटिस के अनुसार, उसे एक शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि मुंबई जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने शिव सेना के युवा प्रकोष्ठ युवा सेना में, ‘आरे बचाओ’ प्रदर्शनों में और राजनीतिक अभियानों में नाबालिगों का इस्तेमाल किया है.

उसने ट्विटर का एक लिंक भी साझा किया जिसमें प्रदर्शन के दौरान बच्चे हाथ में तख्तियां लिए खड़े हैं. आयोग ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए आयोग आरोपी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच करने का अनुरोध करता है.

Back to top button