PAK मंत्री बोले- ड्रग एडिक्ट हैं इमरान खान , कोकीन के बगैर वो 2 घंटे नहीं रह सकते

दिल्ली: पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत पंजाब के होम मिनिस्टर अता तराड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। तरार ने कहा- इमरान खान शुरू से ड्रग एडिक्ट रहे हैं। सरकार जानती है कि उनके आलीशान घर बनीगाला तक ड्रग्स कौन पहुंचाता है। चरस और कोकीन के बिना तो इमरान 2 घंटे नहीं रह सकते।

ये पहली बार नहीं है जब इमरान पर ड्रग एडिक्ट होने के आरोप लगे हों। 2020 में इमरान के करीबी दोस्त और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने खुलेआम टीवी पर यही आरोप लगाए थे। बाद में इमरान की दूसरी तलाकशुदा पत्नी रेहम ने भी खान को नशे का आदी बताया था।

लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अता ने कहा- ड्रग्स लेने के आरोप में हम इमरान को किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन ये करना नहीं चाहते। वो जेल में बिना नशा किए कैसे रह पाएंगे। हमें पता है कि सैकड़ों एकड़ में फैले उनके आलीशान घर बनीगाला तक ड्रग्स कौन पहुंचाता है। हम उनकी लत के बारे में बात क्यों नहीं करते। चरस वो तब से इस्तेमाल कर रहे हैं, जब वो क्रिकेटर थे। इमरान जेल इसलिए नहीं जाना चाहते, क्योंकि वो जानते हैं कि हम उन्हें जेल में कोकीन नहीं देंगे। फिलहाल, तो हम उनके अरबों रुपए के करप्शन की जांच कर रहे हैं।

Back to top button