रूस-यूक्रेन युद्ध : लिसीचांस्क पर कब्जे के बाद पुतिन ने सैनिकों को बधाई दी

दिल्ली: रूस-यूक्रेन जंग का आज 132वां दिन है। इस जंग का कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है। लुहांस्क के लिसीचांस्क शहर पर रूसी सेना के कब्जे के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रूसी सैनिकों को बधाई दी। पुतिन ने कहा- जो सैनिक लिसीचांस्क के कब्जे में शामिल थें उन्हे आराम करना चाहिए लेकिन अन्य सैन्य इकाई जंग जारी रखें।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने पूरे लुहांस्क क्षेत्र पर रूस के कंट्रोल करने के बाद, लिसीचांस्क शहर सहित खोए हुए सभी क्षेत्र को फिर से हासिल करने का वादा किया। दक्षिणी स्विट्जरलैंड में ‘यूक्रेन रिकवरी कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल ने कॉन्फ्रेंस में कहा – हमें लगता है, दुनिया भर में जब्त की गई रूसी संपत्ति का इस्तेमाल युद्ध से बर्बाद यूक्रेन को फिर से बनाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा युद्ध से प्रभावित यूक्रेन को फिर से बनाने में 59.2 लाख करोड़ रुपए (750 बिलियन डॉलर) लग सकते हैं। यूरोपियन कमिशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि EU यूक्रेन में जंग से हुई नुकसान की भरपाई के लिए प्लेटफॉर्म बनाएगा।

ब्रिटेन ने 6 और रूसी नागरिकों और 1 कंपनी को प्रतिबंधित सूची में डाल दिया है। प्रतिबंधित लोगों और कंपनियों का ब्रिटेन में मौजूद संपत्तियों को फ्रीज किया जाता है। इन लोगों और कंपनी पर जंग में रूस की मदद करने का आरोप है। US, UK समेत अन्य देशों ने अब तक 1 हजार से ज्यादा रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। हालांकि इन प्रतिबंधों का रूस पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker