भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान

दिल्ली: टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है। ओएन मोर्गन की जगह टीम की कमान जोस बटलर के हाथों में है। मोर्गन ने कुछ दिन पहले क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। लगभग साढ़े 7 साल बाद इंग्लैंड की टीम WHITE BALL क्रिकेट में नए कप्तान के साथ उतरेगी। सीरीज के लिए पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है।

टी-20 टीम में रिचर्ड ग्लीसन को मौका मिला है। उन्होंने अभी तक 64 टी-20 मैच में 70 विकेट लिए हैं। टी-20 ब्लास्ट के मुकाबले में 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यह उनका करियर बेस्ट प्रदर्शन है। आदिल रशीद को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मक्का की हज यात्रा करने के लिए दोनों सीरीज से छुट्टी मिली है। उनकी जगह रिचर्ड को मौका मिला है। वहीं, जो रूट भारत के खिलाफ लगभग 1 साल बाद वनडे मुकाबला खेलेंगे।

Back to top button