शादी के दूसरे दिन पेड़ से लटका मिला दूल्हे का शव

दिल्लीः मध्य प्रदेश के खरगोन में एक दूल्हे ने शादी के दूसरे दिन ही आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। यह घटना खरगोन के भगवानपुरा थाना क्षेत्र की है। दूल्हे ने फांसी क्यों लगाई? यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शादी के घर में मातम का माहौल है। दूल्हे के द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से इलाके के लोग सन्न हैं। 

शादी के दूसरे दिन ही 19 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर मिलने से कई सवाल भी उठ रहे हैं। यह घटना जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरबावड़ी की है। भगवानपुरा पुलिस के अनुसार मृतक राघु सिंह का शव गुजरबावड़ी के पटेल फाल्या में स्थित खेत में रविवार को नीम के पेड़ पर लटकता मिला।

पेड़ पर लटके शव की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। परिजनों के अनुसार राघु की शादी एक दिन पहले हुई थी। जिसके दूसरे दिन उसने फांसी लगा ली। फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर पहुंचे एएसआई राजेन्द्र द्विवेदी, प्रधान आरक्षक भगवान बर्डे ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भगवानपुरा के शासकीय अस्पताल भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker