बस्ती: घर के बहार ही खेल रहे बच्चे को बाइक सवार ने मरी टक्कर,मौत

दिल्लीः लालगंज थाना क्षेत्र के महसो खलंगवा निवासी पिन्टू मुंबई में मेहनत-मजदूरी करता है। उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों संग गांव में घर पर रहती है। बताया जा रहा है कि तीन भाईयों में सबसे छोटा तीन वर्षीय पीयूष घर के सामने ही खेल रहा था। तभी लकड़ा की तरफ से एक व्यक्ति बाइक लेकर गुजर रहा था।

इसी बाइक की चपेट में मासूम पीयूष आ गया। हादसे के बाद बाइक चालक तेजी से भाग निकला। मां ग्रामीणों की मदद से उसे लेकर ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंची, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल था।

Back to top button