निक जोनस ने भिजवाई स्पेशल गाड़ी

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। वह सेट से अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने जो नई फोटो शेयर की है उसमे आपको नया गिफ्ट दिखेगा जो निक ने उन्हें दिया है।

फोटो में आप देखेंगे कि प्रियंका एक गाड़ी में बैठी हैं। गाड़ी में मिसेज जोनस भी लिखा है। प्रियंका ने गाड़ी से मैचिंग आउटफिट पहना है। वह इसमे काफी कूल लग रही हैं।

फोटो शेयर कर प्रियंका ने लिखा, अब ये हुई न राइड। थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरी मदद करने के लिए। प्रियंका ने इसके साथ ही निक के लिए बेस्ट हसबैंड लिखा है। प्रियंका खुद इस गाड़ी को ड्राइव करके जा रही हैं।

निक ने दरअसलए प्रियंका को सेट तक जाने के लिए ये गाड़ी गिफ्ट की है। निक ने ये इसलिए गिफ्ट दी है ताकि प्रियंका को सेट तक जाने के लिए किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े या फिर वह खुद इस कूल गाड़ी में बैठकर सेट पर जाएं।

बता दें कि सिटाडेलए अमेजॉन प्राइम की सीरीज है। प्रियंका काफी दिनों से इसकी शूटिंग कर रही हैं। इसमें प्रियंका के साथ गेम्स ऑफ थ्रोन्स और एटरनर्स के एक्टर रिचर्ड मैडन भी हैं। ये एक साइंस फिक्शन शो है।

Back to top button