भारती सिंह ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की खींची टांग

टीवी एक्टर्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों को साथ में देखना फैंस को भी पसंद है। यही वजह है कि मीडिया फोटोग्राफर्स दोनों को हमेशा कैप्चर करते हैं।

दोनों जब भी शूट से आते हैं तो साथ में दिखते हैं। साथ में लंच या डिनर पर जाते हैं तो भी उन्हें साथ में स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं हर दिन दोनों की वीडियोज और फोटोज आते हैं।

अब दोनों को लेकर भारती सिंह ने एक स्टेटमेंट दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने करण कुंद्रा से इस बारे में एक सवाल भी किया है। दरअसल, करण और तेजस्वी हाल ही में शो द खतरा खतरा शो में पहुंचे।

इस दौरान भारती ने दोनों से खूब मस्ती की और साथ ही कॉमेडियन ने हर्ष लिंबाचिया के साथ दोनों से इस बारे में बात की जो उन्हें लोगों से प्यार मिलता है। भारती ने उनसे पूछा, ‘क्या आपने एक बंदा रखा है जो सबको कॉल करके बुलाता है।

करण मना करते हैं तो भारती कहती हैं, तो क्या आप ही उनको कॉल करके बुलाते हो फिर। बता दें कि करण और तेजस्वी बिग बॉस 15 में एक-दूसरे के करीब आए। यहीं पहले दोनों दोस्त बने और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

शो में कभी दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखती तो कभी दोनों खूब लड़ते। तेजस्वी प्रकाश शो की विनर थीं और करण कुंद्रा रनर अप थे। फैंस को दोनों की जोड़ी इतनी पसंद है कि उन्होंने दोनों की जोड़ी का नाम तेजरन रखा है। 

Back to top button