चेन्नई सुपरकिंग्स को झटका , दीपक चाहर पूरे IPL सीजन से बाहर

दिल्ली: IPL 2022 में लगातार चार मैच हार चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। दीपक को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान पैर में चोट लगी थी। उनके क्वाड्रिसेप्स मसल्स इंजर्ड हो गए थे। इसके रीहैब के लिए वे नेशनल क्रिकेट एकेडमी गए। पैर की चोट तो ठीक हो रही थी लेकिन तभी दीपक पीठ चोटिल करवा बैठे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेंगलुरु में हुए मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ की बड़ी बोली लगातर दीपक चाहर को खरीदा था। पिछले सीजन तक दीपक चेन्नई का ही हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रीटेन नहीं किया था। इसके बाद मेगा ऑक्शन में दीपक को बड़ी बोली लगाकर फिर से टीम के साथ जोड़ा गया।

Back to top button