गुरमीत चौधरी और देबीना बने पैरेंट्स

गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी पैरेंट्स बन गए हैं। नवरात्रि के मौके पर दोनों बेटी के पैरेंट्स बने हैं। गुरमीत ने खुद इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया है।

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गुरमीत के हाथ में देबीना का हाथ है और जब देबीना अपना हाथ खोलती हैं तो बेटी का छोटा हाथ दिखता है। ये वीडियो बहुत प्यारा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए गुरमीत ने लिखा, ‘ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं… 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।

‘ बता दें कि कुछ दिनों पहले ही देबीना का बेबी शावर सेलिब्रेट किया गया था। बेबी शावर की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

देबीना का बेबी शावर ट्रेडिशनल स्टाइल में हुआ जिसमें वह इंडियन आउटफिट में नजर आई थीं। देबीना उस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थी।

इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी में देबीना खूब वर्कआउट भी करती थीं। वह योगा और एक्सरसाइज करते हुए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती थीं।

Back to top button