गली बॉय फेम धर्मेश परमार ने ली अंतिम सांस

गली बॉय फेम रैपर धर्मेश परमार का निधन हो गया है। अभी तक उनके निधन की असली वजह को लेकर जांच पड़ताल चल रही है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक कार एक्सीडेंट में उनकी जान गई है।

 रैपर एमसी तोड़फोड़ के निधन की पुष्टि सोशल मीडिया पर उनके बैंड स्वदेशी की ओर की गई है। बैंड की ओर से सोशल मीडिया पर उनके आखिरी परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। 

24 साल के धर्मेश परमार के निधन की खबर ने फैन्स को तोड़कर रख दिया है।एमसी तोड़फोड़ के नाम से मशहूर धर्मेश को गली बॉय के लीड हीरो रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी ने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

धर्मेश के निधन से दोनों ही कलाकारों को गहरा शॉक लगा है। बता दें कि धर्मेश परमार ने रणवीर सिंह स्टारर गली बॉय के गाने इंडिया 91 को अपनी आवाज दी थी।

इस गाने के जरिए धर्मेश ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेश परमार को श्रद्धाजंलि दी है। 

रणवीर ने एमसी तोड़फोड़ की एक तस्वीर को शेयर किया है और इसके साथ एक टूटे हुए दिल का इमोजी भी शेयर किया है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी इंस्टाग्राम पर धर्मेश की तस्वीर शेयर की और साथ ही उनके साथ हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी लगाया है। 

Back to top button