वोट न देने से नाराज प्रधान ने मतदाता के बेटे को पीट कर तोडा हाथ

पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार करके भेजा जेल
भरुआ सुमेरपुर। पिता के वोट न देने से नाराज मौजूदा प्रधान ने बेटे का मारपीट कर हाथ तोड़ डाला. पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

ग्राम पंचायत मौहर के निवासी दरबारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में अवगत कराया है कि उसका पुत्र भूरा 12 वर्ष स्कूल से पढ़कर घर लौट रहा था.

ग्राम प्रधान राममिलन निषाद के दरवाजे से गुजरते समय प्रधान ने पकड़कर जमकर मारा पीटा. जिससे मेरे पुत्र का बांया हाथ टूट गया है.

दरबारी का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने वोट न देने से नाराज होकर मेरे पुत्र को मारा पीटा है. पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेजा है.

कैथी पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में तब्दीली करके विवेचना की जाएगी।

Back to top button