एक महीने में 900 करोड़ रुपए की कमाई

भारतीय शेयर बाजार में बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला ने टाटा की दो कंपनी- टाटा मोटर्स और टाइटन के स्टॉक से 900 करोड़ रुपए कमाए हैं।

राकेश झुनझुनवाला ने ये कमाई सिर्फ एक महीने के भीतर की है।  आपको बता दें कि पिछले एक महीने में टाटा मोटर्स के शेयर की कीमत करीब 13 फीसदी बढ़ी है जबकि टाइटन कंपनी के शेयर इस अवधि में 11.40 फीसदी बढ़े।

इस तेजी की वजह से ही राकेश झुनझुनवाला की कुल संपत्ति इस महीने करीब 900 करोड़ रुपए बढ़ गई है। अप्रैल से जून 2021 तिमाही के दौरान राकेश झुनझुनावाला के पास टाटा मोटर्स के 3,77,50,000 शेयर हैं।

सिर्फ सितंबर महीने में टाटा मोटर्स के शेयर को देखें तो एनएसई पर इसका भाव 287.30 रुपए से बढ़कर 331 रुपए प्रति स्टॉक है। यानी प्रति शेयर 43.70 फीसदी की शुद्ध वृद्धि हुई है।

इस हिसाब से राकेश झुनझुनवाला ने सितंबर 2021 में अपनी टाटा मोटर्स की शेयर होल्डिंग से करीब 165 करोड़ रुपए कमाए।

Back to top button