पटना से दिल्ली के लिए शुरू हुई तेजस-राजधानी एक्सप्रेस

पटना से नई दिल्ली के लिए तेजस राजधानी एक्सप्रेस शुरू हुई। यह ट्रेन पटना राजधानी एक्सप्रेस के नाम, नंबर और समय-सारिणी के आधार पर ही चल रही है। इसका डब्बा अब राजधानी की बजाय तेजस कोच जैसा ही रहेगा। 

बुधवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन से सीपीआरओ राजेश कुमार व अन्य वरीय अधिकारियों ने इसे रवाना किया।

नई दिल्ली तेजस-राजधानी में भी कुल 21 कोच होंगे। पहले दिन लगभग 1100 लोगों ने इस ट्रेन में यात्रा की।

सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यात्री सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से कोच में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्मार्ट फीचर्स लगाए गए हैं।

स्मार्ट एनाउंसिंग सिस्टम से यात्रियों को आनेवाले स्टेशनों, अगले स्टेशन की दूरी, विलंब और सुरक्षा संबंधी संदेश आदि सुविधाएं मिलेंगी। 

उन्होंने बताया कि सफाई में सुविधा के लिए सभी कोचों में पर्दे की जगह रोलर ब्लाइंड और कंपार्टमेंट में एक डस्टबिन लगाए गए हैं। कोच में बायो वैक्यूम टॉयलेट लगाए गए हैं।

इससे बेहतर सफाई के साथ पानी की भी बचत होगी। शिशु के साथ यात्रा कर रही महिला यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय में इंन्फैंट केयर सीट भी लगाया गया है। 

Back to top button