पेट्रोल पंप से मोबाइल लूट कर भागने वाला गिरफ्तार

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले एक पेट्रोल पंप पास से मोबाइल फोन लूट कर भागने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक 15 अगस्‍त को रात करीब 1:45 बजे की घटना है, जब शिकायतकर्ता मोहम्मद नदीम निवासी मठपुरैना टिकरापारा अपने मित्र निलेश नायडू के साथ मोपेड होण्डा डियो में पेट्रोल भरवाने जय जवान पेट्रोल पंप आनंद नगर चौक के पास गया था।

इस दौरान वहां कुछ युवा पहले से मौजूद थे। वहां पर मौजूद लड़के अचानक आकर निलेश नायडू से किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर युवक मोहम्मद नदीम और उसके मित्र निलेश नायडू के साथ मारपीट करने लगे।

इस दौरान मोहम्‍मद हासिम नामक युवक ने शिकायतकर्ता मोहम्‍मद नदीम का मोबाइल फोन, जिसे निलेश नायडू अपने जेब में रखा था, उसे लूट कर भाग गया। राजधानी रायपुर में आए दिन बढ़ते अपराधों से आम जनता काफी परेशान है।

मोहम्‍मद नदीम ने आरोपित के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज कराया और आरोपित को पकड़कर उसे उसका मोबाइल दिलाने की मांग कर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

Back to top button