11 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर आपको अगले हफ्ते कोई बैंक से संबंधित काम है तो ब्रांच में जाने से पहले आपके लिए यह जरूरी है कि आप इन छुट्टियों के बारे में डिटेल में जान लें ताकि आपको परेशान न होना पड़े।

बतता दें जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। कल यानी शनिवार को सेकेंड सैटर्डे के चलते 10 जुलाई को बैंकों में अवकाश है और 11 और 18 जुलाई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा सोमवार से लेकर अगले शनिवार तक कुल 9 दिन त्योहारों पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। हालांकि,15 जुलाई को कोई छुट्टी नहीं है।

आरबीआई के मुताबिक बैंकों की छुटियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तय होती है, इसलिए जिन राज्यों में छुट्टियां तय की गई है, सिर्फ उन्हीं राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होंगे।

  • 10 जुलाई 2021 – दूसरा शनिवार
  • 11 जुलाई 2021 – रविवार
  • 12 जुलाई 2021 – सोमवार – कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल,)
  • 13 जुलाई 2021 – मंगलवार – भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम)
  • 14 जुलाई 2021 – द्रुकपा त्शेची (गंगटोक)
  • 16 जुलाई 2021- गुरुवार – हरेला पूजा (देहरादून)
  • 17 जुलाई 2021 – खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
  • 18 जुलाई 2021 – रविवार
  • 19 जुलाई 2021 – गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (Guru Rimpoche’s Thungkar Tshechu) (गंगटोक)
  • 20 जुलाई 2021 – मंगलवार – ईद अल अधा (देशभर में)
  • 21 जुलाई 2021 – बुधवार – बकरीद (पूरे देश में)
Back to top button