भाजपा प्रवक्‍ता ने दिल्‍ली सरकार पर उठाए सवाल

नई दिल्‍ली । महामारी की दूसरी लहर में सामने आई ऑक्‍सीजन की किल्‍लत को लेकर एक बार फिर से केंद्र और दिल्‍ली सरकार आमने सामने आ गई है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट की बनाई ऑक्‍सीजन ऑडिट टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्‍ली सरकार ने महामारी के दौरान चार गुना अधिक ऑक्‍सीजन की जरूरत बताई थी।

रिपोर्ट को तैयार करने वाली टीम में दिल्‍ली स्थित एम्‍स के डायरेक्‍टर रणदीप गुलेरिया, दिल्ली सरकार के प्रिंसिपल होम सेक्रेट्री भूपिंदर भल्‍ला, मैक्‍स हेल्‍थकेयर के डायरेक्‍टर डॉक्‍टर संदीप बुद्धिराजा, केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के ज्‍वाइंट डायरेक्‍टर सुबोध यादव शामिल थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्‍ली सरकार ने 25अप्रैल-10 मई के बीच जरूरत से चार गुना अधिक ऑक्‍सीजन की मांग की थी। बता दें कि इस दौरान देश में महामारी चरम पर थी।

इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस अधिक मांग की वजह से देश के अन्‍य राज्‍यों को ऑक्‍सीजन की किल्‍लत का सामना करना पड़ा था। ऐसे करीब 12 राज्‍य थे।

Back to top button