JioPhone Next स्मार्टफोन से उठा पर्दा

रिलायंस ने गूगल-जियो के सस्ते स्मार्टफोन JioPhone Next का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इस फोन की घोषणा अपनी 44वीं सालाना बैठक (AGM 2021) में की।  कंपनी ने इस फोन को खासतौर से भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया है।

कंपनी की कोशिश है कि वह इस स्मार्टफोन के जरिए 2G यूजर्स को अपने 4G नेटवर्क से जोड़े और उन्हें इंटरनेट ऐक्सेस ऑफर करे।  जियो-गूगल के इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन में ऐंड्रॉयड ओएस के साथ जियो और गूगल ऐप का ऐक्सेस मिलेगा।

कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियोफोन नेक्स्ट मार्केट में गणेश चतुर्थी यानी 10 सितंबर 2021 से उपलब्ध हो जाएगा। जियोफोन नेक्स्ट की कीमत के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

हालांकि, कंपनी इसे सस्ता और किफायती स्मार्टफोन बता रही है और इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 3.5 हजार से 5 हजार रुपये के बीच हो सकती है। जियो-गूगल का ऐंड्रायड बेस्ड स्मार्टफोन जियोफोन-नेक्स्ट गेम चेंजर साबित हो सकता है।

Back to top button