असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 138 पदों के लिए आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से निकाली गई असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (बिहार ऑडिट सर्विसेज) के 138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका दिया गया है। अब 29 जून तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

पहले लास्ट डेट 15 मई थी। ये नियुक्तियां राज्य सरकार में वित्त विभाग के ऑडिट डायरेक्टोरेट में की जाएंगी। कुल 138 पदों में 54 अनारक्षित हैं। 14 EWS, 22 एससी, 02 एसटी, 25 एमबीसी, 17 ओबीसी और 4 पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

योग्यता
कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स व मैथ्स में से किसी एक में बैचलर डिग्री। या
एमबीए (फाइनेंस), सीए या आईसीडब्ल्यूए और सीएस डिग्रीधारी भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र 15 मई 2021 से पहले के होने चाहिए।

आयु सीमा 
सामान्य वर्ग के लिए – 21 से 37 वर्ष। आयु की गणना 1 अगस्त 2020 से की जाएगी।
आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है। राज्य के ओबीसी/एमबीसी (पुरुष व महिला) एवं सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी, एसटी (पुरुष एवं महिला) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

वेतनमान – वेतन स्तर – 7

चयन
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर।
प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी जिसके सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप और मल्टीपल च्वॉइस होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी और कुल अंक 150 होंगे। प्रारंभिक परीक्षा का वही सिलेबस होगा जो संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का होता है।

Back to top button