उत्तराखंड में हर पांचवां कोरोना पॉजिटव गांव में मिला

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में इस वक्त कोविड के करीब 16 हजार एक्टिव मरीज हैं। जिसमें से 14851 लोग होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। गत एक माह के दौरान 233 लोग कोविड के चलते अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए हैं।

राज्य में इस समय 80 हजार के करीब सक्रिय मरीज हैं।  शहरों के बाद कोरोना अब गांवों में दहशत पैदा कर रही है। इस कारण पंचायतीराज विभाग 21 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में कोविड के मामलों की नियमित निगरानी कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 15,981 एक्टिव मरीज थे। जिसमें से 14,851 होम आईसोलेशन में रह रहे हैं। जबकि 122 पंचायतों में बने क्वारंटीन सेंटर और 1008 को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गत 21 अप्रैल से 13,421 लोग ठीक भी हो चुके हैं।  घुसने नहीं दिया कोरोना

कहां कितने मरीज 
उत्तरकाशी     1340
टिहरी            1205
पौड़ी              2472
चमोली           1615
रुद्रप्रयाग         2192
देहरादून         1129
हरिद्वार           1471
नैनीताल          2951
यूएसनगर        85
अल्मोड़ा          367
बागेश्वर            107
पिथौरागढ़        1030
चम्पावत           17

चमोली के गांवों में शहरों  से ज्यादा संक्रमण
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चमोली में अब तक 8558 लोग संक्रमित हुए। जिनमें से 5918 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में लगभग पांच हजार लोग ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। शहरी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3350 से अधिक है।

Back to top button