राज्यमंत्री का कोरोना से निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कश्यप के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खोया

लखनऊ:19 मई,2021। मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा से विधायक एवं प्रदेश के बाढ़ एवं नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप का गुडगांव के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे।

राज्यमंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री विजय कुमार कश्यप एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे।

प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलपूर्वक निर्वहन किया। श्री कश्यप के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है।

मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Back to top button