बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का निधन

लखनऊ : बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को दोपहर 12:15 पर निधन हो गया। कैंट और बिथरी विधानसभा से विधायक रहे वीरेंद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। वीरेंद्र सिंह 2007 में बसपा के टिकट पर कैंट से विधायक बने। इसके बाद 2012 में बिथरी विधानसभा से बतौर बसपा उम्मीदवार जीत हासिल की। वीरेंद्र सिंह की अपनी विधानसभा में खास लोकप्रियता थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में वीरेंद्र सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा। 2018 से वीरेंद्र सिंह बीमार हो गए। गंभीर बीमारी का देश के तमाम बड़े अस्पतालों में इलाज कराया। करीब 1 साल से घर पर ही आईसीयू बना दिया गया था। मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ गई। दोपहर 12:15 पर वीरेंद्र सिंह ने अंतिम सांस ली। वीरेंद्र सिंह ने अपने पीछे दो पुत्र और पत्नी को छोड़ा है।

Back to top button