आलिया ने बताया खुशी कपूर को अपनी ‘पत्नी’
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में चल रही हैं। ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी थी। अब उन्होंने खुशी कपूर के साथ खुद की फोटो शेयर की है। दरअसल, दोनों ही बेस्टफ्रेंड हैं। आलिया ने खुशी कपूर को अपनी ‘पत्नी’ बताया है।
कुछ दिनों पहले जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर लॉस एंजलेस, कैलिफॉर्निया पहुंचीं, जहां आलिया भी रहती हैं। ऐसे में आलिया ने खुशी से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”मेरी पत्नी यहां है”। फोटो में खुशी कपूर अकेले ही नजर आ रही हैं।
आलिया कैलिफॉर्निया में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के साथ नहीं जुड़ना चाहती हैं। वहीं, खुशी कपूर बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं।
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप को पिछले दिनों बहुत ट्रोल किया था। आलिया ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद उन्होंने ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
कई ट्रोल्स ने उन्हें रेप की धमकी तक दे दी थी। इस पर मामले में आलिया कश्यप ने एक लंबी- चौड़ी पोस्ट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले कभी इतना ज्यादा डर महसूस नहीं किया है।