अनन्या पांडे कर चुकी हैं स्किन शेमिंग का सामना

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने पुनीत मल्होत्रा की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद अनन्या पांडे ने अपने एक्टिंग से फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ से सभी का दिल जीता।

फिर वह ‘खाली पीली’ में ईशान खट्टर में नजर आईं। हालांकि, दोनों के रिलेशनशिप में रहने की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है।

अनन्या पांडे जल्द ही और फिल्मों में नजर आने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे ने स्किन शेमिंग को लेकर बात की। शुरुआत में उन्हें किस तरह स्किन शेम किया जाता था, इस पर खुलकर बताया।

अनन्या ने कहा, “लोग मुझे कहते थे कि मैं लड़के की तरह दिखती हूं, फ्लैट स्क्रीन। उस समय इस बात ने मुझे बहुत हर्ट किया था। वह समय मेरी जिंदगी का ऐसे था जहां मैं खुद का आत्मविश्वास बढ़ा रही थी।

खुद को प्यार करना सीख रही थी और लोग मुझे नीचे गिराने में लगे हुए थे।” अनन्या आगे कहती हैं कि अब मैं जिंदगी में एक ऐसे पढ़ाव पर पहुंच गई हूं, जहां मैं खुद को अपना रही हूं।

ऐसा हो जाता है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, किसी भी बात का। मैं खुद से प्यार कर रही हूं और खुश हूं। मैं यह नहीं कह रही हूं कि मैंने पूरी तरह से इस चीज को अपना लिया है, लेकिन हां, अपनाना शुरू जरूर कर दिया है। मुझे खुशी है कि मुझे इस चीज का अहसास हुआ।

Back to top button