20 हजार रुपये घूस लेते ईओ को पकड़ा

बिहार के बेतिया में विजिलेंस ने छापेमारी कर रामनगर नगर पंचायत के ईओ को 20 हजार रुपये घूस की रकम के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत के अवकाश प्राप्त टैक्स लिपिक प्रसिद्व तिवारी से कार्यपालक पदाधिकारी ने जितेन्द्र सिन्हा किसी काम करने के एवज में घूस मांगी थी।

इसके बाद रिटायर्ड लिपिक ने विजिलेंस में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद विजिलेंस ने छानबीन में घटना को सही पाने के बाद जाल बिछाया और इस बीच जब कर्मी से कार्यपालक पदाधिकारी(ईओ) जितेन्द्र सिन्हा घूस लेने लगे तो 20 हजार रुपये घूस की रकम लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया।

कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा नालंदा के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2019 के 29 जनवरी को नगर पंचायत रामनगर में कार्य भार संभाला था।

Back to top button